Janjgir Suspect Death : सड़क किनारे मिली पूर्व सरपंच के बेटे की लाश, हत्या की आशंका, नैला उपथाना की पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के नैला उपथाना क्षेत्र के सिवनी गांव के पूर्व सरपंच के बेटे की लाश सड़क किनारे मिली है. हालत देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि सिर पर चोट के निशान है. मृतक का नाम अर्जुन चौहान है. घटना की सूचना के बाद नैला उपथाना की पुलिस मौके पर पहुंची है और FSL की टीम को सूचना दी गई है. कल युवक घर से निकला था और आज उसकी लाश मिली है. पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Murder Arrest : सरपंच के पिता की हत्या के मामले में पूर्व सरपंच सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में पूर्व सरपंच सहित उसकी पत्नी, बेटा और भाई शामिल, सभी आरोपी भेजे गए जेल

जानकारी के अनुसार, लोगों ने सड़क किनारे लाश देखी, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई, फिर नैला उपथाना की पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि युवक के सिर पर चोट के निशान हैं, जिसे देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है. इधर, युवक कल हरेली त्योहार के दिन घर से निकला था और आज उसकी लाश मिली है. फिलहाल, मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : म्यूल अकाउंट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, महिला समेत 2 आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!