Janjgir Death : खोखरा शराब दुकान के पास संदिग्ध हालत में मिली 62 वर्षीय व्यक्ति की लाश, बारात में शामिल होने आया था खोखरा

जांजगीर-चाम्पा. खोखरा गांव की शराब दुकान के पास संदिग्ध हालत में 62 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिली है और मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है. सूचना पर पुलिस और डायल 112 की टीम पहुंची है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भिजवाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का खुलासा हो पाएगा, आखिरकार किस वजह से बुजुर्ग की मौत हुई है. डुड़गा गांव से वह खोखरा गांव बारात आया हुआ था.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : जनरेशन कंपनी के गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को राष्ट्रीय स्तर पर 5-स्टार रेटिंग, 92 प्रतिशत अंकों के साथ देश की 206 खदानों में 20वां स्थान

दरअसल, डुड़गा गांव का 62 वर्षीय धनुष सूर्यवंशी, खोखरा गांव बारात में शामिल होने आया था. आज सुबह उसकी संदिग्ध हालत में खोखरा की शराब दुकान के पास लाश मिली है. सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भिजवा दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चल सकेगा. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : चैतन्य शिक्षा महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने एक दिवसीय शिविर में चलाया स्वास्थ्य, शिक्षा एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति किया जागरूक...

Related posts:

error: Content is protected !!