Akaltara Rape Arrest : नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, सक्ती जिले के जैजैपुर से हुई गिरफ्तारी, पॉक्सो एक्ट के तहत की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने नाबालिग लड़की को दैहिक शोषण करने वाले आरोपी सतनाम सिंह जाटवर को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी सतनाम सिंह जाटवर के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2), 87, 65(1) एवं पॉक्सो एक्ट 4, 6 के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी सतनाम सिंह जाटवर, बलौदा के वार्ड नंबर 13 के निवासी के रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

दरअसल, थाना क्षेत्र के पीड़ित ने बताया कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई बहला फुसलाकर भगा ले गया है. अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सतनाम सिंह जाटवर को सक्ती जिले के जैजैपुर से गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!