Janjgir Computer Free Training : आरसेटी में महिलाओं औऱ युवतियों को कम्प्यूटर की फ्री ट्रेनिंग, 38 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में 30 महिलाएं और युवतियां बनेगी आत्मनिर्भर

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के ग्रामीण स्वरोगार प्रशिक्षण केंद्र यानी आरसेटी में महिलाओं औऱ युवतियों को कम्प्यूटर की ट्रेनिंग दी जा रही है. 38 दिवसीय आवासीय और निःशुल्क ट्रेनिंग में प्रशिक्षार्थियों को कम्प्यूटर के गुर सिखाए जा रहे हैं, ताकि प्रशिक्षण के बाद महिला और युवती आत्मनिर्भर बन सके. इसमें जांजगीर-चाम्पा और सक्ती जिले के प्रशिक्षार्थी शामिल हो रही हैं.

 



ट्रेनिंग ले रही महिलाओं और युवतियों का कहना है कि कम्प्यूटर आज की जरूरत है और कम्प्यूटर सीखने से रोजगार की संभावना बढ़ जाएगी. आज के तकनीकी युग में हर जगह कम्प्यूटर जानने वालों की जरूरत है. इस ट्रेनिंग से निश्चित ही उन्हें लाभ मिलेगा. उन्हें MS ऑफिस, टेली और इंटरनेट, बैंकिंग आदि के बारे में बताया गया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : छग के 12 DSP बने ASP... पुलिस विभाग ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

आरसेटी की ट्रेनर ने बताया कि आज के युग में कम्प्यूटर की ट्रेनिंग बहुत उपयोगी है. यह ट्रेनिंग ले रही महिलाओं और युवतियों के लिए वरदान साबित होगी, क्योंकि महिलाएं या युवतियां, खुद का चॉइस सेंटर खोलकर रोजगार स्थापित कर सकती है या कोई व्यावसायिक सेक्टर में कार्य करके अपना जीवनयापन कर सकती है और वे आत्मनिर्भर बन सकती हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!