JanjgirChampa News : रीपा ग्राम की महिलाएं ले रहीं क़ृषि उद्यमी का प्रशिक्षण, बागवानी समेत डेयरी वर्मीकम्पोस्टिंग मशरूम, मछली, मुर्गी, बकरी, बतख पालन का प्रोजेक्टर के माध्यम से दी जा रही जानकारी, प्रशिक्षण के दौरान किसान स्कूल बहेराडीह का कराया जायेगा भ्रमण

जांजगीर-चाम्पा. रीपा गौठान ग्राम महुदा ब के महिलाओ और जिले के प्रगतिशील किसानों को एसबीआरसेटी जर्वे रोड जांजगीर में तेरह दिवसीय क़ृषि उद्यमी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में सब्जी खेती, बागवानी समेत मशरूम उत्पादन, डेयरी वर्मीकम्पोस्टिंग, एंजोला, मुर्गी पालन, बकरी पालन, मछली पालन, बतख पालन, मिट्टी परीक्षण, तथा शासकीय योजनाओ की प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी दिया जा रहा हैं।

 



संस्थान के डायरेक्टर पैत्रुस ओड़ेया और मास्टर ट्रेनर दीनदयाल यादव ने बताया कि प्रशिक्षण में बलौदा समेत अकलतरा, नवागढ़ आदि ब्लॉक की बिहान की महिलाएं और प्रगतिशील किसानो को क़ृषि क्षेत्र में सब्जी, फल, फूल, औषधिय फ़सल, पौधों का कलम करना, मछली पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, बतख पालन, मशरूम उत्पादन, एंजोला व अन्य घास उगाने की जानकारी प्रशिक्षण में प्रोजेक्टर के माध्यम से दिया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ संस्थान फेकेल्टी अरुण कुमार पाण्डेय और उत्तम कुमार राठौर द्वारा आजीविका मिशन, और बैंकिंग के सम्बंधित जानकारी दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान बहेराडीह के वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल का भ्रमण कराया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

प्रशिक्षण में बलौदा ब्लॉक के रीपा गौठान ग्राम महुदा ब की जमोत्री पटेल, त्रिवेणी पटेल, रमिला पटेल, संक्रांति पटेल, बृहस्पति कुम्भकार, संगीता निर्मलकर,, हरदीविशाल से फिरतीन कैवर्त, सत्येंद्र देव रात्रे,सिवनी से सौम्य पाण्डेय, अविनाश मांझी,डोंगरी से लालबहादुर सतनामी महुदा च से गिरवर पटेल,,नवागढ़ ब्लॉक के रीपा गौठान ग्राम पेण्ड्री से संगीता बाई सतनामी,धाअकलतरा ब्लॉक के कटघरी से मनोज नायक,राशिव से बूंदाम कुमार सतनामी,पकरीया लटिया से शैलेन्द्र कुमार कैवर्त, आदि शामिल हैं।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!