Janjgir Arrest : चाकू से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, नैला उपथाना पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. नैला उपथाना की पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले आरोपी जितेश सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.



पुलिस के मुताबिक, नैला का युवक जितेश सूर्यवंशी, अनीश सूर्यवंशी से रंजिश रखता था और इसी रंजिश की वजह से जितेश ने अनीश पर हमला कर दिया. चाकू कर हमले से अनीश को चोट आई है. चाकूबाजी की घटना के बाद नैला उपथाना की पुलिस ने जुर्म दर्ज किया था और अब आरोपी जितेश सूर्यवंशी की गिरफ्तारी की गई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत क्षय रोगियों को छह महीने तक पोषक आहार की आपूर्ति के लिए कटिबद्ध व्हीएलसीटीपीपी

error: Content is protected !!