Janjgir-Champa Arrest : 6 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, आबकारी विभाग की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र के पहरिया गांव में 6 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को आबकारी विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम विजय सिंह है. आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 ( 2 ) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



दरअसल, मुखबिर से आबकारी विभाग के अफसरों को सूचना मिली कि पहरिया गांव का विजय सिंह, अपने घर में महुआ शराब रखा है. इसके बाद, टीम ने दबिश दी और 6 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी विजय सिंह को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मोबाइल की लूट कर मारपीट के मामले में फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में 1 आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, घटना में शामिल एक अन्य आरोपी फरार, पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी

error: Content is protected !!