Janjgir Death : बोड़सरा गांव में घर के पास में पानी से भरे गड्ढे में डेढ़ साल के बच्चे की डूबने से हुई मौत

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ ब्लॉक के बोड़सरा गांव में घर के पास पानी से भरे गड्ढे में गिरने से डेढ़ साल के मासूम अखिल खैरवार की डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने मासूम बच्चे के शव को मर्च्युरी में रखवाया गया था. इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजन को सौंप दिया गया है.

 



दरअसल, बोड़सरा गांव के सहगल खैरवार के डेढ़ साल का मासूम बेटा अखिल खैरवार, घर में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था. परिजन सभी घर में मौजूद थे. मासूम बच्चा अखिल खैरवार खेलते-खेलते घर के पास में बने गड्ढे में गिर गया. घटना की जानकारी बच्चे के परिजन को होने पर बच्चे को जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मासूम बच्चे के शव को मर्च्युरी में रखवाया गया था. इसके बाद, शव का पोस्टमार्टम कर परिजन को सौंप दिया गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!