Champa Arrest : नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी युवक को चांपा पुलिस ने कोसमंदा गांव से किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी युवक को कोसमंदा गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि नाबालिग बालिका को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले गया है. पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी. पुलिस ने जांच की तो पता चला कि कोसमंदा गांव के युवक दुर्गेश गढ़ेवाल के द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर रायगढ़ तरफ ले गया था और नाबालिग बालिका का दैहिक शोषण कर उसे छोड़कर फरार हो गया था.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

इधर, पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी युवक दुर्गेश गढ़ेवाल को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ BNS की धारा 137(2), 87, 64(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!