JanjgirChampa Arrest : दोस्त ने पहले की मोबाइल की चोरी, फिर फोन पे से किया हजारों रुपये का ट्रांसफर, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने मोबाइल की चोरी कर फोन पे से रुपये ट्रांसफर करने के मामले में आरोपी दोस्त संजीव उर्फ संजू भास्कर को गिरफ्तार किया है. मामले में आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 303(2), 318, 238 के तहत FIR दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, मेंउ गांव के रामसत्ता ने रिपोर्ट लिखाई कि अपने दोस्त संजीव उर्फ संजू भास्कर के साथ बैठा था. फिर कुछ देर बाद घर वापस लौट गया. जब रामसत्ता घर पहुंचा तो पता चला कि उसका मोबाइल उसके पॉकिट में नहीं है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

अगले दिन पता चला कि उसके दोस्त संजीव ने मोबाइल की चोरी कर फोन पे से 16 हजार 7 सौ रुपये ट्रांसफर किया है. थाना में रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच की तो आरोपी द्वारा मोबाइल को नदी में फेंकने की बात सामने आई. इसके बाद आरोपी दोस्त संजीव भास्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!