Janjgir News : ग्रामीण क्षेत्र की 35 युवतियों और महिलाओं को मिलेगी ब्यूटीपार्लर की सम्पूर्ण जानकारी : डीएमएम, एसबीआई आरसेटी जांजगीर में ब्यूटीपार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ

जांजगीर-चाम्पा. ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवतियों और महिलाओं को स्व रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जिले एसबीआई द्वारा संचालित आरसेटी में 31 दिवसीय ब्यूटीपार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत एनआरएलएम के डीएमएम उपेंद्र कुमार दुबे ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्थानीय जिले के महिलाएं और युवतियों के अलावा पड़ोसी जिला सक्ती के ग्रामीण क्षेत्र के कुल 35 महिलाओं, युवतियों को शामिल किया गया है।



एसबीआई आरसेटी के निदेशक लक्ष्मीनारायण सिंकू ने बताया कि हमारी संस्था ग्रामीण क्षेत्र के 18 साल से 45 साल आयु के बेरोजगार युवाओं, युवतियों, महिलाओं को कौशल विकास तथा उद्यमिता विकास को लेकर 64 प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन कर रही हैं। जिसमें महिलाओं और युवतियों के लिए 31 दिवसीय ब्यूटीपार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। यह प्रशिक्षण पूर्ण रूप से निःशुल्क और आवासीय है। उन्होंने बताया कि मास्टर ट्रेनर श्रीमती अंजू डहरिया द्वारा ब्यूटीपार्लर का प्रशिक्षण दी दिया जा रहा है और उद्यमिता विकास के बारे में संस्थान के फैकेल्टी अरुण कुमार पांडेय, उत्तम कुमार पांडेय द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : अकलतरा पुलिस ने महुआ शराब की बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 9 लीटर महुआ शराब जब्त

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल महिलाओं और युवतियों को उद्यमिता विकास और बैंकिंग संबंधित जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें मार्केट सर्वे रिपोर्ट, प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने और एक दिवसीय भ्रमण संस्थान के द्वारा कराई जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर संस्था के निदेशक लक्ष्मीनारायण सिंकू,जिला पंचायत एनआरएलएम से रेशमलाल नामदेव, फैकेल्टी अरुण पांडेय, उत्तम राठौर, किशन रजत,चंद्र प्रकाश गढ़ेवाल, मास्टर ट्रेनर श्रीमती अंजू डहरिया आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कलेक्टर-एसपी ने अवैध मादक पदार्थों की खेती पर निगरानी के दिए कड़े निर्देश, राजस्व अधिकारी, पटवारी, सचिव, कोटवार सहित मैदानी अमले को गांव-गांव निरीक्षण के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई...

प्रशिक्षण में वैशाली तिवारी समेत नवधा श्रीवास, अनिशा साहू, पूजा कुर्रे, मीरा, ममता, सोनिया, नम्रता, अदिति, मंजू, पुष्पा, अहिल्या, विजेता, रंजना साहू, गरिमा शर्मा, सुमन भोई, जगबाई, अनिता, सुशीला लहरे, नंदिनी यादव, प्रीति, कीर्ति दिनकर, स्मृति भारद्वाज, बिमलेश्वरी, निशा देवांगन, दशमत, माधुरी मोनी, किरण बरेठ, वागेश्वरी, रजनी, नीतू रत्नाकर, नेहा चौहान, साक्षी थवाईत आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।

इसे भी पढ़े -  Raipur-Mahasamund Big Update : खल्लारी रोप-वे हादसे में घायल युवक की हुई मौत, एक महिला की पहले हुई थी मौत, 3 लोगों की हालत अभी भी गंभीर...

error: Content is protected !!