Kharod News : डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

खरौद. बाबा साहब के विचारों, सिद्धांतों और उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा 13 अप्रैल से 30 अप्रैल तक राष्ट्र, प्रदेश , जिला ,मंडल से लेकर बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।



इसी के तहत जांजगीर जिला भाजपा अध्यक्ष अंबेश जांगड़े के मार्गदर्शन पर पूरे जिले में सभी बूथ पर प्रभारी बनाकर सम्मान अभियान कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 14 में अनुसूचित जाति, जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता एवं अतिथि के रूप में नगर पंचायत प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, अध्यक्षता गोविंद यादव नगर पंचायत अध्यक्ष ,विशिष्ट अतिथि महेश्वर यादव उपाध्यक्ष, नेहरू राही, सत्यम सिदार, अमरिका बाई घृतलहरे, परमानंद रोहिदास रहे। गोविंद यादव ने अंबेडकर के द्वारा समाज को दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला गया। तत्पश्चात मुख्य वक्ता चंदेल द्वारा समाज और देश के प्रति उनके योगदान के बारे में बताते हुए कहा गया कि बाबासाहेब का जीवन शुरू से संघर्ष पूर्ण रहा।वे बचपन से ही प्रखर विद्वान थे। अर्थशास्त्री के साथ ही उन्हें अनेक भाषाओं का ज्ञान था।

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : कलेक्टर के सख्त निर्देश के बाद अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 1000 ट्रिप रेत जब्त, रेत माफिया में हड़कम्प...

वे सदैव जातिगत भेदभाव, सामाजिक असमानता, अन्याय के खिलाफ एवं सब को शिक्षा प्राप्त हो इस पर मुखर रहे। कांग्रेस द्वारा सदैव उनकी खिलाफत और उपेक्षा की गई ।मुंबई प्रेसीडेंसी, विधानसभा चुनाव,संविधान सभा का चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव 1954 में भंडारा से उन्हें हराने का प्रयास किया। नेहरू मंत्रिमंडल से उन्हें जानबूझकर दरकिनार किया गया। कांग्रेस संविधान एवं सिद्धांतों की बात करती है,बाबा साहब के मरणोपरांत उनकी समाधि स्थल के लिए जगह नहीं दिया गया। उनकी स्मृति में किसी भी प्रकार के स्मारक बनाने से रोका गया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा एवं उनके समर्थित सरकार द्वारा ही उन्हें भारत रत्न 1990 में दिया गया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ द्वारा सत्र 2024-25 की मेरिट सूची जारी, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, बनाहिल के 17 विद्यार्थियों ने टॉप-10 में स्थान बनाकर रचा इतिहास...

14 अप्रैल जन्म जयंती पर भीम ऐप डिजिटल इंडिया को जन जन तक पहुंचाया गया, उनके जन्म भूमि से लेकर कर्मभूमि तक पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया गया। उनके समाज के प्रति समर्पण को विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सम्मान से भूरी बाई घृतलहरे,हरबाई चौहान, मंटोरा बाई सतनामी, अमरोवतीन बाई सतनामी ,रूप कुवर सिदार को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पामगढ़ मंडल महामंत्री शरद चंद्र शर्मा, जिला कार्य समिति सदस्य उत्तम सोनी , महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रवती सोनी,अशोक आदित्य ,राजेश यादव ,इंद्र देवांगन ,गोविंद घृतलहरे , हुलास राम साहू पार्षद, हे कृष्णा साहू पार्षद, गेंद बाई आदित्य पार्षद, शोभित यादव पार्षद, सुश्री नीलम यादव पार्षद, राम सहाय यादव पार्षद, चिराग पाठक, राहुल यादव, सोनू यादव लव सोनी उग्रसेन साहू के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारीयो व आमजन की उपस्थिति रही।

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : ट्रैक्टर में बाराती बनकर पहुंची पुलिस की टीम, 8 जुआरी पकड़ाए, 26 हजार रुपये, 2 कार और 7 मोबाइल जब्त, फिल्मी स्टाइल में पुलिस की कार्रवाई की हो रही खूब चर्चा...

error: Content is protected !!