Nawagarh News : नगर पंचायत नवागढ़ में ऑपरेशन सिंदूर के तहत तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई, नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना देवांगन, स्वच्छता दीदी सहित बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

जांजगीर-चाम्पा. नगर पंचायत नवागढ़ में ऑपरेशन सिंदूर के तहत तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई. रैली भगवान लिंगेश्वर मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड तक निकाली गई. तिरंगा यात्रा में शामिल लोग वंदे मातरम और देशभक्ति नारों को लगाते भारतीय जवानों की जय जयकार करते रैली निकाली गई.

 



दरअसल, पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना ने चलाया है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान की वायु सेना और एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया. भारतीय सेना की सफलता के बाद देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है.

इसे भी पढ़े -  CG CM Protocol : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज 28 नवंबर को दौरा कार्यक्रम, देखिए पूरा शेड्यूल...

इस दौरान रैली में नवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना देवांगन, उपाध्यक्ष निरंजन कोसले, पार्षद, स्वच्छता दीदी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुई.

इसे भी पढ़े -  Kanker Police Transfer : 5 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!