Akaltara Accident Death : तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार व्यक्ति को कुचला, मौके पर हुई मौत, अकलतरा क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के करूमहु गांव में तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार व्यक्ति को कुचला दिया और हादसे में बाइक सवार ने मौके पर दम तोड़ दिया. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी. इधर, घटनाकारित ट्रेलर को छोड़कर ड्राइवर मौके से भाग निकला है. मृतक का नाम इंद्र प्रसाद यादव है और वह करूमहु गांव का निवासी था.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Arrest : 11 केवी के 450 किलो सिल्वर तार की चोरी करने वाले सहित खरीददार 5 आरोपी गिरफ्तार, रायपुर से हुई खरीददार की गिरफ्तारी, चोरी का सामान और पिकअप जब्त

जानकारी के अनुसार, ट्रेलर वाहन बिलासपुर की ओर जा रहा था, तभी ट्रेलर के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक सवार इंद्र प्रसाद यादव को कुचल दिया. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और 1 घंटे तक तनाव की स्थिति बनी हुई थी. मुआवजा और वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग परिजन कर रहे थे. इस पर उन्हें आश्वासन दिया गया और फिर मामला शांत हुआ. इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और अकलतरा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : संस्कृति इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मसीयूटिकल साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी मेऊ पामगढ़ में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विविध कार्यक्रम

Related posts:

error: Content is protected !!