Nawagarh News : पर्यावरण दिवस पर कांसा गांव में पौधरोपण, 100 पौधे लगाने का लक्ष्य, विधायक ब्यास कश्यप रहे मौजूद…

जांजगीर-चाम्पा. विश्व पर्यावरण दिवस के सुअवसर पर कबीर कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान एवं सरपंच ग्राम पंचायत कांसा के विशेष सहयोग से पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया ,,,, समिति द्वारा 100 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था ,,,,,, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व्यास कश्यप विधायक जांजगीर चांपा उपस्थित रहे ,,,, अध्यक्षता नरोत्तम दास महंत अध्यक्ष कबीर कल्याण सेवा समिति ने किया ,,, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती ज्योतिकिशन कश्यप सदस्य जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 04 , लता दुजराम भानू सरपंच ग्राम पंचायत कांसा , छम्मन दास महंत ओज कवि एवं मोटिवेशनल स्पीकर कसडोल जिला बलौदाबाजार , भुनेश्वर केशरवानी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नवागढ़ , नवीन खांडेकर सरपंच ग्राम पंचायत खैरताल विशेष रूप से उपस्थित रहे ,,,, कार्यक्रम का संचालन जागेश्वर दास महंत ने किया , एवं आभार द्वासराम कश्यप भूतपूर्व सरपंच ने किया !!!

 



सर्वप्रथम कबीर साहब जी एवं छग महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण , दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ,,,, बच्चों द्वारा प्रतुत सांस्कृति कार्यक्रम ने सबका मन मोह लिया ,,,, तत्पश्चात् समिति के संस्थापक रामेश्वर दास महंत द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया ,,, मुख्य अतिथि व्यास कश्यप ने विश्व पर्यावरण दिवस की सभी को बधाई देते हुए कहा – कबीर कल्याण सेवा समिति द्वारा पौधरोपण का कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय है ,,,, पौधरोपण करना बहुत ही सरल है उसे सुरक्षित ढंग से जीवित रखना बहुत ही कठिन है ,,,, मुझे उस दिन और ज्यादा खुशी होगी , जब मैं आऊं और पौधे मुझे जीवित दिखे ,,,, आप सबके इस तरह के जनहित कार्यों के लिए हर संभव मदद करता रहूंगा !!!! ज्योतिकिशन कश्यप ने कहा – कबीर नाम से ही सादगी और सरलता का परिचय हो जाता है ,,,, आप सब ऐसे ही जनहित के कार्यों में सतत लगे रहें साथ ही कहा कि ग्राम कांसा से राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक संबंध है मुझे बहन बेटी और बहू का स्नेह मिलता रहा है ,,,, छम्मन महंत ने समिति के उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि समिति निरंतर अच्छा कार्य कर रही है ,,, चाहे वो प्याऊ घर हो या समाज के विभूतियों को सम्मानित करने की बात हो ,,,, आज लोग एक पौधा नहीं लगा पाते , वहीं समिति द्वारा 100 पौधे रोपित करना बहुत ही साहसिक पहल है !!!

इसे भी पढ़े -  रायपुर बड़ी खबर : चौकी प्रभारी सस्पेंड, दुष्कर्म मामले की जांच में लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित, SP ने जारी किया आदेश...

इस पूरे कार्यक्रम में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक एवं समिति के बहुत ही सक्रिय सदस्य तथा इस कार्यक्रम के प्रभारी सुखचैन दास महंत का उल्लेखनीय योगदान रहा ,,,, उनके सराहनीय कार्य के लिए समिति द्वारा कबीर सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया , यह सम्मान विधायक व्यास कश्यप के हाथों दिया गया !!
कार्यक्रम में अमीर दास दूजराम छोटेलाल सम्मेलाल कश्यप भजनदास रामखिलावन कैवर्त लक्ष्मीदास अशोक दयादास रामनारायण पूरन दास खोलबहरा कश्यप एवं समिति के अन्य सदस्य सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Rape Arrest : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...
error: Content is protected !!