Sakti Arrest : नरियरा और झरप गांव से महुआ शराब की बिक्री करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, हसौद पुलिस ने आरोपियों से 45 लीटर महुआ शराब को किया जब्त

सक्ती. हसौद पुलिस ने महुआ शराब की बिक्री करने वाले आरोपी चैतन कुर्रे और राधेश्याम बंजारे को गिरफ्तार करके दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. मामले में पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नरियरा गांव के चैतन कुर्रे के द्वारा महुआ शराब की बिक्री कर रहा है. इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी चैतन कुर्रे के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब को जब्त करके उसे गिरफ्तार किया है. इसी तरह झरप गांव से आरोपी राधेश्याम बंजारे के कब्जे से 30 लीटर महुआ शराब को जब्त करके उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : 5 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, पिता से पूछताछ जारी, पामगढ़ के भिलौनी गांव का मामला, गांव पहुंचकर पुलिस ने शुरू की जांच...

error: Content is protected !!