Janjgir : निजी अस्पताल आयुष्मान क्लिनिक में नवजात की मौत का मामला, परिजन की शिकायत के बाद पुलिस ने क्लिनिक संचालक डॉक्टर को नोटिस जारी किया, नवजात की मौत के बाद वेंटिलेटर पर रखने और रुपये वसूलने का आरोप, सिटी कोतवाली पुलिस कर रही जांच, कब्र से शव निकलवाकर कराया पोस्टमार्टम… SP विजय पांडेय ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के निजी अस्पताल आयुष्मान क्लिनिक में नवजात की मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और क्लिनिक संचालक डॉक्टर को नोटिस जारी किया गया है. एसपी विजय पांडेय ने कहा है कि पीएम रिपोर्ट का इंतजार है. डॉक्टर को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है. इसके बाद, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

दरअसल, नवजात के पिता जितेंद्र साहू ने मौत के बाद भी वेंटिलेटर पर रखने और रुपये लेने के आरोप के साथ सिटी कोतवाली में शिकायत की थी. फिर पुलिस ने मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद नवजात के शव को कब्र से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम कराया. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है और जांच कर रही है. पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है और आयुष्मान क्लिनिक के संचालक डॉक्टर को नोटिस जारी किया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!