JanjgirChampa Police : एसपी विजय पांडेय द्वारा सजग नागरिक-सख्त प्रहरी अभियान की शुरुआत की गई, चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती जैसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस द्वारा लोगों को किया जा रहा है जागरूक

जांजगीर-चाम्पा. जिले के एसपी विजय पांडेय द्वारा सजग नागरिक-सख्त प्रहरी अभियान की शुरुआत की गई है. जिले में चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती जैसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है और मोहल्लों, घरों में जाकर घटनाओं को रोकने लोगों को को सजग रहकर संदेही लोगों की सूचना पुलिस द्वारा की जा रही है.

 



दरअसल, घरों में किराए में रहने वाले लोगों की जानकारी नहीं दी जाती और सूने घर के बारे में भी सूचना नहीं दी जाती. इससे चोरी समेत अन्य घटनाएं होती है. इसे देखते हुए एसपी बिजय पांडेय ने ‘सजग नागरिक-सख्त प्रहरी’ अभियान की शुरुआत की है और लोगों को इस अभियान से जोड़ने के लिए पुलिस घरों-मोहल्लों में जा रही है. इस तरह लोगों को चौतरफा जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि कोई घटना ना हो या वक्त रहते किसी घटना को रोका जा सके.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!