JanjgirChampa News : एसपी विजय अग्रवाल ने की किसानों के हित में खास पहल, चोरी और उठाईगिरी से किसानों को बचाने सहकारी बैंकों में पुलिसकर्मी तैनात

जांजगीर-चाम्पा. जिले में एसपी विजय अग्रवाल ने किसानों के हित में खास पहल की है और किसानों को लूट, उठाईगिरी की घटना से बचाने के लिए जिले के सहकारी बैंकों में पुलिस बल तैनात किया गया है. जिले में 10 सहकारी बैंक हैं, जहां पुलिस की तैनाती की गई है.

 



सभी सहकारी बैंक में एक प्रधान आरक्षक और एक आरक्षक को तैनात किया गया है, जो बदमाशों पर निगाह रखे हैं. साथ ही, सीसी टीवी से भी संदेहियों की निगरानी की जा रही है. इसके अलावा, पुलिस ने किसानों को जागरूक करने पोस्टर जारी किया है और चोरी, उठाईगिरी से बचने अपील की है.आपको बता दें, जिले में सहकारी बैंक क्षेत्र में किसानों से उठाईगिरी, चोरी की घटना हर साल होती है. इसे देखते हुए एसपी विजय अग्रवाल ने यह खास पहल की है. पुलिस ने किसानों से अपील की है कि जब वे बैंक जाएं तो निकाले गए रुपये के बारे में किसी को जानकारी ना दें और घर लौटते वक्त रुपये के बैग, झोले को सुरक्षित रखें. किसी के झांसे में ना आएं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि किसानों के साथ होने वाली चोरी और उठाईगिरी की घटना को रोकने के लिए प्रयास किया गया है और सभी सहकारी बैंकों में पुलिस तैनात की गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!