Champa News : कोसमन्दा गांव में जन जागरूकता और प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन, एसपी विजय पांडेय हुए शामिल

जांजगीर-चाम्पा. कोसमन्दा गांव में जन जागरूकता और प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान एसपी विजय पांडेय शामिल हुए. यहां एसपी द्वारा नशापान के दुष्प्रभाव से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई, वहीं 10वीं-12वीं बोर्ड के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया गया. इस दौरान कोसमन्दा गांव में महिला कमांडो का गठन कर महिलाओं को टोपी और सिटी का वितरण कर लोगों को जागरूक करने प्रोत्साहित किया गया.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

इस अवसर पर एसपी विजय पांडेय ने कहा कि गांवों में जन जागरूकता का कार्यक्रम होने चाहिए, ताकि लोगों के साथ युवा पीढ़ी को को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी हो. साथ ही, महिलाओं के सजग होने से गांवों में नशापान में जरूर कमी आती है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!