Champa News : विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर डॉ नुपूर ने किया जागरूकता अभियान

जांजगीर-चाम्पा. मई विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर अपने चिकित्सालय की मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी सुश्री डॉ. नुपूर दवे ने अलग-अलग सत्रों में चाम्पा क्षेत्र के आरएमओ और मितानिनों तथा पूरे छत्तीसगढ़ प्रांत से प्रांतीय आचार्य शिक्षण वर्ग में आए शिशु मंदिर की शिक्षिकाओं को मासिक धर्म के दौरान होने वाली समस्याओं, इससे जुड़ी भ्रांतियों और उन दिनों बरती जाने वाली स्वच्छता के विषय में जागरूक किया।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

शिक्षिकाओं और मितानिनों को जागरूक करने का महत्व:-
शिक्षिकाओं और मितानिनों को जागरूक करने से न केवल वे स्वयं अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकेंगी, बल्कि वे अपने समुदाय में भी जागरूकता फैला सकेंगी। इससे समाज में मासिक धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकेंगी।
इस दौरान उन्होंने मासिक धर्म से सम्बंधित उनके विभिन्न प्रश्नों का भी संतोषजनक समाधान दिया|

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

Related posts:

error: Content is protected !!