Akaltara Arrest : फर्जी तरीके से मोबाइल सिम जारी करने वाले आरोपी दुकान संचालक को अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1 मोबाइल और 2 नग फिंगरप्रिंट डिवाइस आरोपी से जब्त

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने फर्जी तरीके से मोबाइल सिम जारी करने वाले आरोपी दुकान संचालक दिनेश कुमार देवांगन को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 420, आईटी एक्ट 67 (C), टेली कम्युनिकेशन एक्ट 42 (3), (E) के तहत कार्रवाई की है. आरोपी के कब्जे से 1 मोबाइल, 2 नग फिंगरप्रिंट डिवाइस को पुलिस ने जब्त किया है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

दरअसल, अकलतरा के रेलवे स्टेशन के पास दिनेश देवांगन के द्वारा मोबाइल दुकान संचालित कर रहा है. उसके द्वारा मोबाइल दुकान में विभिन्न कंपनी के मोबाइल एसीसीरिज एवं मोबाइल रिपेयर का काम किया जाता है. दुकान संचालक दिनेश देवांगन के द्वारा अपने मोबाइल के OTP के माध्यम से अलग-अलग ग्राहकों के नाम से फर्जी सिम जारी कर रहा है. आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है. पुलिस ने आरोपी दुकान संचालक दिनेश देवांगन को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!