Janjgir Accident Death : मिट्टी से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचला, युवक की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के चाम्पा रोड में मिट्टी से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार शख्स को कुचल दिया और हादसे में युवक की मौत हो गई है. घटना के बाद घायल शख्स को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उसे बिलासपुर रेफर कर दिया था. मृतक व्यक्ति का नाम सनत यादव है, जो बसंतपुर गांव का रहने वाला था. घटना की सूचना के बाद पुलिस पहुंची थी और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने घटनाकारित ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. ड्राइवर फरार हो गया है, उसकी तलाश की जा रही है.



इसे भी पढ़े -  Raigarh News : अतिक्रमणों पर राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाही, बड़े रामपुर में फेब्रिकेशन दुकान हटाकर भूमि कराई मुक्त, छातामुड़ा में अवैध सड़क को हटाकर नाले का प्रवाह किया गया बहाल, सांगीतराई में तोड़ी गई अवैध बाउंड्रीवाल, अभियान रहेगा सतत जारी...

दरअसल, बसंतपुर गांव का सनत यादव, बाइक से जांजगीर आया था और मुख्य मार्ग में जा रहा था, तभी चाम्पा की ओर से आ रहे मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचल दिया था. हादसे में उसे गम्भीर चोट आई थी और उसे जिला अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula News : बाइक लूटने वाले बदमाश फरार, 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, मुलमुला क्षेत्र में बेखौफ हुए बदमाश, घटनाओं को रोज दे रहे अंजाम, गश्त का दावा साबित हो रहे हवा-हवाई...

error: Content is protected !!