Janjgir FIR : अवैध तरीके से दीगर राज्य के निवासियों को किराए में मकान देने और पुलिस को सूचना नहीं देने पर मकान मालिक पर FIR दर्ज किया गया, जिले में पहली बार हुई ऐसी कार्रवाई…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के बिरगहनी गांव में अवैध तरीके से दीगर राज्य के निवासियों को किराए में मकान देने और पुलिस को सूचना नहीं देने पर मकान मालिक शारदा प्रसाद श्रीवास पर FIR दर्ज किया गया है.

 



पश्चिम बंगाल के 4 लोगों को 1 साल से मकान किराए पर दे रखा है. सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है और BNS की धारा 153 ( 3 ) के तहत FIR दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : कौशल विकास मंत्री खुशवंत साहेब का 7 सितम्बर को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

दरअसल, कलेक्टर ने कुछ दिन पहले किराएदार की सूचना देने का आदेश जारी किया था. कलेक्टर के आदेश के बाद जिले में पहली बार ऐसी कार्रवाई हुई है, जिसकी खूब चर्चा है और किराएदार की सूचना नहीं देने वालों के लिए यह अल्टीमेटम कार्रवाई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर जयश्री जैन रैनखोल और दमाउधारा ऋषभतीर्थ स्थल पर पहुंची, पर्यटन को बढ़ावा और संभावनाओं के विकास के दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!