JanjgirChampa Big Accident : खड़े ट्रक से टकराई बाइक, हादसे में 2 युवकों की मौत, 1 युवक की हालत गम्भीर, बाइक में सवार थे 3 युवक, चाम्पा अस्पताल में भर्ती घायल युवक, बम्हनीडीह क्षेत्र की घटना

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह क्षेत्र के पिपरदा गांव में खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई. हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीसरे युवक की हालत गम्भीर है, जिसे चाम्पा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तीनों युवक, सोनाईडीह गांव के रहने वाले थे.



दरअसल, सोनाईडीह गांव के 2 युवक बाइक से चाम्पा स्टेशन एक युवक को लेने गए थे. तीनों युवक बाइक में सवार होकर सोनाईडीह गांव लौट रहे थे, तभी पिपरदा गांव में सड़क पर खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई और 2 युवक सावन धनुवार, धनीराम धनुवार की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीसरे युवक श्याम यादव की हालत गम्भीर बनी हुई है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : 29 TI और 1 SI के तबादले, DGP ने आदेश जारी किया...

error: Content is protected !!