JanjgirChampa Big News : विधायक व्यास कश्यप ने DMF फंड में तत्कालीन कलेक्टर के कार्यकाल में बड़े घोटाले का आरोप लगाया, शिकायत के बाद राज्यपाल ने प्रमुख सचिव को जांच कराने लिखा पत्र…

जांजगीर-चाम्पा. विधायक व्यास कश्यप ने DMF फंड में तत्कालीन कलेक्टर के कार्यकाल में बड़े घोटाले का आरोप लगाया है. विधायक ने डीएमएफ घोटाले की जांच के लिए राज्यपाल, सीएम, प्रमुख सचिव से शिकायत की थी. इसके बाद विधायक को राज्यपाल से पत्र मिला है और राज्यपाल ने प्रमुख सचिव को जांच कराने का निर्देश दिए हैं.

 



विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि डीएमएफ फंड में व्यापक गड़बड़ी की सांय-सांय जांच होनी चाहिए. जिले में नियम को ताक पर रखकर करोड़ों रुपये का घोटाला किया गया है. मनमानी इतनी कि नगर पालिका क्षेत्र में ग्राम पंचायत को काम दिया गया, कोई इस्टीमेट नहीं बनाया गया. 18 करोड़ की कृषि सामग्री के वितरण में घोटाला हुआ है और अन्य दूसरे कार्य में भी बड़ा घोटाला हुआ है. विधायक व्यास कश्यप ने मांग की है कि डीएमएफ घोटाले की जांच सरकार को करना चाहिए, तभी तो सुशासन की बात सही साबित होगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!