JanjgirChampa Big News : शराब की बोतल से युवक पर हमला करने का मामला, 2 युवकों की हुई गिरफ्तारी, बिलासपुर के सिम्स में घायल युवक है भर्ती, खून से लथपथ युवक का वीडियो हुआ था वायरल, मुलमुला क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के नरियरा गांव में शराब की बोतल से युवक पर हमला करने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपी सोनू यादव और अजय निर्मलकर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आपसी विवाद में दोनों आरोपी ने शराब दुकान के पास हमला किया था.

 



आपको बता दें, लहूलुहान हालत में घायल युवक का वीडियो वायरल हुआ था. घायल युवक अजय चौहान का इलाज अभी सिम्स बिलासपुर में चल रहा है. घायल युवक की मां की रिपोर्ट पर मुलमुला पुलिस ने 2 युवकों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था.

इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

दरअसल, नरियरा गांव की शराब दुकान के पास आपसी विवाद में युवक अजय चौहान का गांव के 2 युवकों से विवाद हो गया घा. इसके बाद, तैश में आकर दोनों युवकों ने शराब की बोतल से युवक अजय चौहान पर हमला कर दिया था. युवक के हमला में घायल होने लहूलुहान हालत में होने का वीडियो वायरल हुआ था. घटना के बाद आरोपी सोनू यादव और अजय निर्मलकर फरार थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!