JanjgirChampa Loot Arrest : रात्रि में रास्ता रोककर बाइक और मोबाइल की लूट करने वाले फरार नाबालिग सहित 2 आरोपियों को अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूर्व में 2 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने रात्रि में रास्ता रोककर बाइक और मोबाइल की लूट करने वाले फरार नाबालिग सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. नाबालिग बालक को बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया है. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 309(4), 3(5), 310(2) के तहत कार्रवाई की है. घटना में शामिल 2 आरोपियों की पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी है. गिरफ्तार आरोपी प्रकाश निर्मलकर उर्फ भोला, मुलमुला थाना क्षेत्र के अमोरा गांव का रहने है.

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

दरअसल, किरारी के नारद कुमार कश्यप ने बताया कि रात्रि में तरौद रोड के पास कुछ लोगों के द्वारा रास्ता रोककर उसकी बाइक और मोबाइल को लूट फरार हो गए थे. अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. इस दौरान जांच के दौरान पुलिस ने 2 आरोपी अमन कुमार साहू, सूरज कुमार घृतलहरे को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेजा जा चुका है. घटना में फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही थी.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

पुलिस ने फरार आरोपी प्रकाश निर्मलकर उर्फ भोला को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है, वहीं नाबालिग बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है.

error: Content is protected !!