Sakti Arrest : आबकारी मामले में फरार आरोपी को मालखरौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने 40 लीटर महुआ शराब को किया था जब्त

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने महुआ शराब की अवैध रूप बिक्री करने के मामले में फरार आरोपी लेखराम लहरे को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत केस दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी लेखराम लहरे, मुड़पार गांव का रहने वाला है.



दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुड़पार गांव के लेखराम लहरे भारी मात्रा में महुआ शराब बिक्री करने के लिय रखा हुआ है. इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो आरोपी मौके से भाग गया. पुलिस ने मौके से 40 लीटर महुआ शराब को जब्त किया था. मामले में फरार आरोपी की खोजबीन की जा रही थी. इस दौरान पुलिस ने आबकारी मामले में फरार आरोपी लेखराम लहरे को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल में कृषक प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम 28 मार्च को...

error: Content is protected !!