Sakti Big Action : करही गांव की महानदी से रेत उत्खनन करते 3 चेन माउंटेन को किया गया सील, तहसीलदार एवं खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई

सक्ती. हसौद क्षेत्र के करही गांव में रेत उत्खनन करते 3 चेन माउंटेन को जब्त किया है. स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है. वाहन मालिकों के खिलाफ गौण खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला जाएगा.

 



जिला खनि अधिकारी केके बंजारे ने बताया कि सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के द्वारा जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं और स्थानीय लोगों की शिकायत भी मिली थी. इसके बाद करही गांव की महानदी से रेत का उत्खनन करते 3 चेन माउंटेन को जब्त करके सील किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!