Sheoranarayan News : नगारीडीह गांव में ‘राहवीर योजना’ के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम, 10 सड़क सुरक्षा मितान बनाए गए, शिवरीनारायण थाना प्रभारी ने मितानों को मेडिकल किट और टोपी का किया वितरण

शिवरीनारायण. नगारीडीह गांव में ‘राहवीर योजना’ के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में गांव के 10 ग्रामीणों को ‘सड़क सुरक्षा मितान’ बनाया गया और उन्हें शिवरीनारायण थाना प्रभारी भास्कर शर्मा के हाथों से मेडिकल किट प्रदान किया गया. साथ ही, उन्हें टोपी का भी वितरण किया गया.

 



कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों को तत्काल सहायता प्रदान करके इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा सके, जिससे घायल की जान बचाई जा सके. घायलों को तत्काल सुविधा प्रदान करने से समय रहते बेहतर इलाज हो पाएगा और उनकी जान बच सकेगी.
नगारीडीह गांव में यह अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया और वहां के लोगों को ‘सड़क सुरक्षा मितान’ बनाया गया, जिन्हें घायलों की जान बचाने पर पुरुस्कार भी प्रदान किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!