Sheorinarayan News : शिवरीनारायण के वार्ड 13 में अज्ञात चोरों ने विश्वविद्यालय के सहायक समन्वयक के घर को बनाया निशाना, नगदी, सोने-चांदी जेवरात सहित 3 लाख 80 हजार रुपये की चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के वार्ड 13 में अज्ञात चोरों ने विश्वविद्यालय के सहायक समन्वयक के घर से नगदी, सोने-चांदी के जेवरात सहित 3 लाख 80 हजार की चोरी की है. पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.



पुलिस के मुताबिक, शिवरीनारायण के वार्ड 13 निवासी बालकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि वह जशपुर में विश्वविद्यालय सहायक समन्वयक के पद पर पदस्थ है. वे अपने परिवार के साथ शिवरीनारायण आए हुए थे. इस दौरान अपने परिवार के साथ भुरकाडीह चले गए. उनके घर में बड़े भाई पुरषोत्तम प्रसाद उपाध्याय, उनका भांजा शिवम तिवारी घर में मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Jashpur Police Transfer : 4 TI, 4 SI और 3 ASI का तबादला, SSP ने जारी किया आदेश...

दूसरे दिन सुबह उनके भाई ने फोन करके बताया कि अज्ञात चोरों ने घर की आलमारी का लॉकर तोड़कर चोरी कर ली है. चोरों ने घर से 1 लाख नगदी, सोने-चांदी जेवरात सहित कुल 3 लाख 80 हजार रुपये की चोरी की है. फिलहाल, मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : केलो नदी के उद्गम स्थल को पर्यटन के रूप में किया जाएगा विकसित, कलेक्टर ने पहाड़ लुड़ेग का किया निरीक्षण, उद्गम स्थल के संरक्षण और विकास पर ग्रामीणों से की चर्चा...

error: Content is protected !!