Malkharouda News : पीएम श्री आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया, नवप्रवेशी बच्चों को तिलक व मिठाई खिलाकर मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा और उपाध्यक्ष रितेश साहू ने कराया प्रवेश, 10 वीं, 12 वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया गया सम्मानित

मालखरौदा. पीएम श्री आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर किया गया. इस दौरान मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू, मालखरौदा सरपंच प्रतिनिधि एवं जन भागीदारी के अध्यक्ष रंजीत अजगल्ले द्वारा नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर व पुस्तक प्रदान कर अच्छी तरह से पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया गया. इसके अलावा सत्र 2024, 24 में 10वीं, 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को मैडल, गुलदस्ता एवं कॉपी भेंटकर सम्मानित किया गया.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

इस मौके पर मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने कहा कि शाला प्रवेश उत्सव का मुख्य उद्देश्य सभी बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है. एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न हो. यह हम सबका दायित्व है. पुस्तक पढ़कर ही मनुष्य महान बनता है. पुस्तक सभी मनुष्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है. जिसके माध्यम से जीवन में आने वाली सभी बाधाओं और स्वयं के व्यक्तिव को संवारने में पुस्तक की अहम भूमिका रहती है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!