ब्रिलियट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में विश्व पर्यावरण दिवस-2025 मनाया गया

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के खेल उद्यान में आज 05/06/2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में फलदार एवं क्षायादार पौधों का रोपण किया गया। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के प्रबंधक आलोक अग्रवाल व प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह के नेतृत्य में उपस्थित कर्मचारी योगेश उपाध्याय, भिष्मिता साहू, प्राची पाठक, नम्रता सिंह, मंजुला पूरी गोस्वामी, सूरज प्रकाश श्रीवास, सनत सुर्यवंशी एवं ग्रुप डी स्टाफ के सहकर्मीयों द्वारा हरित क्रांति का संकल्प लिया गया की आने वाले वर्षो में पर्यावरण की सुरक्षा बनाए रखेगें एवं जागरूकता बनाए रखेगें।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण के कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए जैसे- कटहल, अमरूद, बदाम, नींबू, नीम एवं गुलमोहर। वृक्ष, जल व जीवन वायु के मूल स्त्रोत होते है तथा प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन काल में स्वयं के लिये वृक्षारोपण करना चाहिये इस बात पर चर्चा की गई। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी के वार्षिक परियोजना में इको क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षक हेतु इको क्लब का गठन किया जाता है जिसके मुख्य सदस्य स्कूल के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएँ सम्मिलित होकर कार्य करते है। प्रत्येक छात्र अपने जन्म दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण करते है एवं उसकी देख भाल भी करते है। ऐसे कार्यक्रम द्वारा बच्चों में पर्यावरण के प्रति संवेदना एवं सद्भावना का निर्माण होता है और पेड़-पौधों के महत्ता एवं महत्व की जानकारी प्राप्त करते है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!