Baloda News : कार ने 6 मवेशी को मारी टक्कर, हादसे में 5 मवेशी की मौके पर हुई मौत, एक मवेशी घायल, बलौदा के बंधवा मंदिर फोरलेन का मामला

जांजगीर-बलौदा. बलौदा क्षेत्र के बंधवा मंदिर फोरलेन के पास अज्ञात कार ने 6 मवेशी को टक्कर मार दी. हादसे में 5 मवेशी की मौके पर मौत हो गई है, वहीं एक मवेशी घायल हुआ है.

 



जानकारी के अनुसार, 6 मवेशी बंधवा मंदिर फोरलेन के पास में थे. इसी दौरान अज्ञात कार ने 6 मवेशी को टक्कर मार दी. हादसे में 5 मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं एक मवेशी घायल हुआ है. बताया जा रहा है कि अज्ञात कार, अकलतरा की ओर से कोरबा की ओर गई है. घटनास्थल पर कार के टुकड़े मिले है. फिलहाल, इस घटना की जानकारी बलौदा पुलिस को दी गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!