JanjgirChampa Attack Arrest : डंडे से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने डंडे से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामला नगपुरा गांव का है. आरोपी का नाम योगेश बिंद है.



पुलिस के मुताबिक, पुरानी रंजिश पर योगेश बिंद, तेरस यादव के घर पहुंचा और दरवाजा को खटखटाया. यहां दरवाजे खोलते ही तेरस यादव पर योगेश बिंद ने डंडे से हमला कर दिया. हमले से तेरस यादव को चोट आई और उसका अस्पताल में इलाज किया गया. रिपोर्ट पर बलौदा पुलिस ने आरोपी योगेश बिंद को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Big News : आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण में बड़ी लापरवाही, 51 अधिकारियों को थमाया गया कारण बताओ नोटिस... ये है बड़ी वजह... डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!