Janjgir Big News : देशी शराब दुकान में बदमाशों ने धावा बोला, 2 लाख 42 हजार रुपये से भरे लॉकर ले उड़े, CCTV के DVR को पानी में फेंका…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के नैला उपथाना क्षेत्र के बोड़सरा गांव के देशी शराब दुकान में बदमाशों ने धावा बोल दिया और दुकान का ताला तोड़कर लॉकर को ले उड़े हैं. लॉकर में 2 लाख 42 हजार रुपये थे. सबसे बड़ी बात यह है कि बदमाशों ने पहले दुकान में लगे CCTV का कनेक्शन कट किया, फिर भीतर घुसकर चोरी को अंजाम दिया है, वहीं CCTV के DVR को शराब दुकान से दूर पानी में फेंक दिया है. घटना की सूचना के बाद पुलिस और FSL की टीम पहुंची है और जांच में जुटी हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

जानकारी के अनुसार, रात्रि में शराब दुकान बंद होने के बाद तैनात गार्ड सो रहे थे. इसी दौरान बदमाश दाखिल हुए और इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल, मामले में पुलिस सभी बिंदु पर जांच कर रही है और आसपास लगे CCTV को खंगाला जा रहा है.

आपको बता दें कि 7 माह पहले खोखरा कक शराब दुकान में जिले की सबसे बड़ी लूट हुई थी और पिस्टल की नोंक पर 78 लाख ले उड़े थे. केरा की शराब दुकान में भी चोरी हुई थी. ये मामले अब तक सुलझे नहीं है. ऐसे में इस घटना का होना, पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है. अब देखने वाली बात होगी कि कानून के लंबे हाथ बदमाशों तक कब पहुंचता है या फिर ऐसे ही बदमाश बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम देते रहेंगे ?
बाईट 1 – विजय पैकरा, डीएसपी हेडक्वार्टर, जांजगीर-चाम्पा

इसे भी पढ़े -  CG News : डिप्टी सीएम अरुण साव का आज 5 नवम्बर को दौरा कार्यक्रम...

Related posts:

error: Content is protected !!