JanjgirChampa Arrest : नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी दुर्गेश दिनकर को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 137(2), 64(2), (M), 65(a) एवं पॉक्सो एक्ट 4, 6 के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार आरोपी बिलासपुर जिले के विद्याडीह टागर का रहने वाला है.



इसे भी पढ़े -  Sakti : सकर्रा में पुलिस चौकी का बिलासपुर IG रामगोपाल गर्ग ने किया शुभारंभ...

दरअसल, थाना क्षेत्र के पीड़िता ने बताया कि उसकी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया है. 22 जून को रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई थी. जांच के दौरान पुलिस ने बिलासपुर जिले के पचपेड़ी क्षेत्र के विद्याडीह टागर से आरोपी दुर्गेश दिनकर के कब्जे से नाबालिग लड़की को बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News: जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने 3 हफ्ते में सरेंडर करने के दिए निर्देश

error: Content is protected !!