JanjgirChampa Attack Arrest : प्राणघातक हमला करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में 4 नाबालिग, हमले से 6 लोग घायल, बिलासपुर में भर्ती, मुलमुला पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला पुलिस ने पुरानी रंजिश में प्राणघातक हमला करने वाले 9 आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में 4 नाबालिग है. पुलिस ने गिरफ्तार 5 आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, वहीं 4 नाबालिग को बाल सम्प्रेक्षण गृह भेज दिया है. हमले से 6 लोग घायल हुए हैं, जो बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती हैं. अभी अन्य आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है.



इसे भी पढ़े -  Sakti News : बाराद्वार थाना क्षेत्र के केकराभाट में चलित थाना का हुआ आयोजन, लोगों को सायबर अपराध से बचने और ट्रैफिक नियमों के पालन करने को लेकर जागरूक किया गया, SP प्रफुल्ल ठाकुर रहे मौजूद...

दरअसल, 24 जुलाई को घटना हुई थी. पुरानी रंजिश पर रॉड और डंडे से हमला किया गया था. हमले से घायल लोगों को पहले पामगढ़ अस्पताल ले जाया गया था, फिर बिलासपुर रेफर किया गया था. इधर, पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया था. फिर 9 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Jagdalpur Police Transfer : 10 TI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश... देखिए सूची...

error: Content is protected !!