JanjgirChampa Attack Arrest : सास पर प्राणघातक हमला, शराब के नशे में दामाद ने घटना को दिया अंजाम, आरोपी दामाद गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने घर में घुसकर सास पर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी दामाद सूरज गोस्वामी को गिरफ्तार किया है. आरोपी, बिलासपुर जिले का रहने वाला है. आरोपी दामाद ने शराब के नशे में अपनी सास पर प्राणघातक हमला कर दिया था. मामले में BNS की धारा 295, 351(2), 115(2), 118(1) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, 23 जून की रात्रि शराब के नशे में आरोपी सूरज, ससुराल पहुंचा और फिर दरवाजा खटखटाने लगा. इसके बाद जब सास फुलेश्वरी गोस्वामी ने दरवाजा खोला तो सूरज अपनी पत्नी और बच्चों को अपने घर ले जाने लगा. जब सास फुलेश्वरी ने दामाद को सुबह जाने की बात कही तो दामाद तैश में आ गया और सास के हाथ की उंगली, कलाई को दांत से काट लिया. फिर प्राणघातक हमला कर दिया. इस घटना में सास फुलेश्वरी गोस्वामी को गंभीर चोट आई. मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच की. इसके बाद आरोपी दामाद सूरज गोस्वामी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

Related posts:

error: Content is protected !!