JanjgirChampa : बम्हनीडीह अस्पताल परिसर में भरा पानी, पानी निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं, बारिश होते ही भर जाता है पानी

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह के अस्पताल परिसर में पानी भर गया है और इसके चलते अस्पताल के अंदर भी पानी घुस गया है. अस्पताल परिसर में पानी निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं है, इसलिए अस्पताल परिसर में बारिश के बाद रोज पानी भर रहा है और इस तरह लोगों की समस्या बढ़ी हुई है. मरीज भी परेशान रहते हैं, वहीं परिजन को भी परेशानी होती है. अस्पताल परिसर में लगातार पानी भरे रहने से बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

दरअसल, बम्हनीडीह अस्पताल परिसर में पेबर ब्लॉक लगाया गया है और DMF से 20 लाख फूंक दिए गए हैं, लेकिन परिसर से पानी निकासी की सुध नहीं ली गई. इसकी वजह से आज परेशानी बढ़ गई है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

Related posts:

error: Content is protected !!