JanjgirChampa Big News : हरदी गांव में फैला डायरिया, 3 दिनों में मिले 31 मरीज, स्वास्थ्य अमला कर रहा सर्वे…

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र के हरदी गांव में डायरिया ने पैर पसार लिया है और 3 दिनों से डायरिया का प्रकोप देखा जा रहा है, जहां अब तक 31 मरीज मिल चुके हैं. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चुनौती है, वहीं हरदी गांव के ही PHC में मरीजों का इलाज किया जा रहा है. साथ ही, PHC में 1 मरीज भर्ती भी है. हालांकि, स्वास्थ्य अमला गांव में सर्वे कर रहा है और लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी जा रही है. यहां PHE ने पानी का सैंपल भी लिया है. इधर, लोगों को गर्म भोजन और पानी उबालकर पीने कहा जा रहा है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : विभागीय अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर फील्ड में काम करें क़ृषि सखी और पशु सखी दीदियां : डीएमएम, ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 14 दिवसीय क़ृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

आपको बता दें कि डायरिया दूषित पानी की वजह से फैलता है. अब देखने बाली बात होगी कि आखिर डायरिया का प्रकोप कब तक थमता है और कब तक स्वास्थ्य विभाग इस पर काबू पता है ?

error: Content is protected !!