JanjgirChampa Big News : दल्हापहाड़ में नागपंचमी मेला के दौरान युवकों के 2 गुटों में हुआ झगड़ा, सोशल मीडिया में वीडियो हो रहा वायरल, पुलिस ने कराया शांत…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के दल्हापहाड़ में नागपंचमी मेला के दौरान युवकों के 2 गुटों में झगड़ा हो गया. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने झगड़ा शांत कराया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

 



दरअसल, नागपंचमी के दिन छग का केदारनाथ कहे जाने वाले दल्हा पहाड़ में मेले का आयोजन होता है, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने पहुंचे. इस दौरान दल्हा पहाड़ में युवकों के 2 गुटों में झगड़ा हो गया. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और मारपीट कर रहे युवकों के गुटों को अलग कर भगाया गया और झगड़ा शांत कराया गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

Related posts:

error: Content is protected !!