Janjgir-Nawagarh Big Accident : दो बाइक में टक्कर, एक युवक की मौत, आरक्षक की हालत गम्भीर, नवागढ़ CHC से बिलासपुर किया गया रेफर, पीछे बैठी बुजुर्ग महिला बाल-बाल बची…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के सलखन गांव में दो बाइक में जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में सलखन गांव के एक युवक अजय कर्ष उर्फ गुड्डा की मौत हो गई, वहीं दूसरी बाइक में सवार आरक्षक राकेश पाटले को गम्भीर चोट आई है और उसे नवागढ़ CHC से बिलासपुर रेफर किया गया है. बाइक में पीछे बैठी महिला बाल-बाल बची है और उसे मामूली चोट आई है. गम्भीर रूप से घायल आरक्षक के गिधौरी थाना में पोस्टेड होने की जानकारी आई है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

दरअसल, सलखन गांव का युवक अजय कर्ष उर्फ गुड्डा, बाइक से सेमरा गांव की ओर जा रहा था. इस दौरान सामने से आरक्षक राकेश पाटले, बाइक से आ रहे थे. पीछे बुजुर्ग महिला बैठी थी. इस दौरान दोनों बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई और युवक अजय कर्ष की मौत हो गई, वहीं आरक्षक राकेश पाटले को गम्भीर चोट आई है. हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई थी और ग्रामीणों की मदद से घायलों को नवागढ़ अस्पताल भेजा गया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!