JanjgirChampa Big News : खदान में युवक की लाश मिली, मौके पर पहुंचकर अकलतरा पुलिस ने शुरू की जांच

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के लटिया गांव की खदान में युवक की लाश मिली है मृतक युवक का नाम अंशुमान यादव है और वह करुमहू गांव का रहने वाला था. युवक की स्कूटी, खदान के ऊपर खड़ी मिली है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम और FSL की टीम पहुंच गई है. इधर, मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है. पीएम रिपोर्ट से मौत की वजह का पता चलेगा.



इसे भी पढ़े -  Janjgir judgement : युवती से गैंगरेप, 4 आरोपी को 20-20 साल का सश्रम कारावास, आरोपियों में 3 सगे भाई, फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट जांजगीर का फैसला, चाम्पा थाना क्षेत्र का मामला...

जानकारी के अनुसार, कल शाम घर से अकलतरा आने युवक अंशुमान यादव निकला था. फिर आज सुबह उसकी लाश खदान में मिली है. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुटी हुई है, वहीं PM रिपोर्ट से युवक की मौत का खुलासा हो पाएगा, लेकिन जिस तरह के हालात है, उससे युवक की फिसलने की वजह सामने आ रही है.

इसे भी पढ़े -  Rajnandgaon Police Suspend : डोंगरगढ़ थाना में पदस्थ SI और आरक्षक को सस्पेंड किया गया, SP ने की कार्रवाई, ये है मामला... देखिए आदेश...

error: Content is protected !!