Sakti News : धूमधाम से सक्ती में मनाई गई मां कर्मा जयंती, भव्य शोभायात्रा निकाली गई, नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने शोभायात्रा में शामिल लोगों का माला पहनाकर किया स्वागत

सक्ती. नगर साहू समाज सक्ती के द्वारा मां कर्मा जयंती का पर्व इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया. नगर अध्यक्ष योगेश साह ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर की चारों इकाइयों के साहू समाज के परिवारों की उपस्थिति में यह आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन नगर के राधा कृष्ण मंदिर सक्ती में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल और पूर्व विधायक खिलावन साहू को आमंत्रित किया गया था. कार्यक्रम का शुभारंभ माता कर्मा की पूजा-अर्चना और आरती के साथ की गई. इस अवसर पर बच्चों और महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया. इसके पश्चात नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें साहू समाज के महिला-पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए और पूरे नगर में भक्ति व उत्साह का माहौल बना रहा.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने FCRA संशोधन विधेयक 2026 पर JPC की पहली बैठक में लिया हिस्सा

शोभायात्रा के दौरान नगर पालिका एवं अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, चमन (डीएम) बंटी, नरेश, अरुण अग्रवाल, कन्हैया गोयल, विकास दुल्हन, कम्मू, लाला, राहुल, अमन, भूरू, मनीष, गज्जू डालमिया सहित अन्य साथियों ने शोभायात्रा में शामिल लोगों का माला पहनाकर स्वागत किया तथा ठंडा पिलाकर सेवा की.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : दशहरा और दीपावली के साथ ही शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया...

इस अवसर पर साहू समाज के अध्यक्ष योगेश साहू, पदाधिकारी नरेश साहू, सुखचरण साहू, रूपनारायण साहू, परमानंद साहू, गुड्डू साहू सहित समाज के अनेक महिला-पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे नगर में निकली इस भव्य शोभायात्रा से वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने मां कर्मा जी के जयकारों के साथ उत्सव को यादगार बना दिया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

Related posts:

error: Content is protected !!