JanjgirChampa Rape Arrest : नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर अनाचार करने वाले आरोपी युवक को बम्हनीडीह पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर अनाचार करने वाले आरोपी युवक सुरेश चौहान को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.



पुलिस के मुताबिक, थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि नाबालिग बालिका को कोई अज्ञात युवक के द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले गया है. पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Korba News : कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश...

इधर, पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर अनाचार करने वाले आरोपी युवक सुरेश चौहान को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से अपहर्ता लड़की को बरामद किया गया है. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ BNS की धारा 137(2), 87, 64(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : डीएमएफ मद से 50 किसान कर रहे लैलूंगा में रागी की ऑर्गेनिक खेती, कलेक्टर ने खेतों में पहुंचकर लिया जायजा, पहाड़ लुड़ेग को आदर्श ग्राम बनाने का आश्वासन, ग्रामीणों से मांगे विकास के सुझाव

error: Content is protected !!