Sakti Arrest : शराब का परिवहन करने वाले आरोपी को मालखरौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 10 लीटर महुआ शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त बाइक जब्त

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने शराब का परिवहन करने वाले आरोपी अजय कुमार महिलांगे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बाइक सवार महुआ शराब बिक्री करने मालखरौदा से पोता की ओर जा रहा है. फिर पुलिस ने घेराबन्दी करके आरोपी अजय कुमार महिलांगे के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Rape Arrest : दुष्कर्म के आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

error: Content is protected !!