Mulmula News : पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है : चुन्नीलाल साहू

मुलमुला. एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंर्तगत भाजपा मण्डल मुलमुला मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने पौधा रोपण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अकलतरा विधानसभा के पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, मण्डल के कार्यक्रम प्रभारी व नगर पालिका जांजगीर के उपाध्यक्ष मोहन यादव एवं भाजपा अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष लहरे मुख्य रूप से उपस्थित थे।



मुख्य अतिथि चुन्नीलाल साहू ने पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के संकल्प के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के साथ जुड़कर वृक्ष लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रारंभ हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान के साथ देश के जनमानस ने जुड़कर प्रकृति संरक्षण को जन जन की जिम्मेदारी मानकर जनांदोलन बना दिया है। उन्होंने कहा कि पौधा रोपण के पश्चात रोपित पौधा का उसी प्रकार देखभाल करना है जैसी मां अपने बच्चों की देखभाल करती है। उन्होंने कहा कि आपके द्वारा रोपित पौधा आगे चलकर जब विशालकाय वृक्ष का रूप लेगा तो आपके अलावा आने वाली कई पीढ़ियों को फल और पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने का काम करेगी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Death : करंट की चपेट में आने से ड्राइवर की मौत, रेत से भरे हाइवा के ऊपर तिरपाल बिछाते वक्त हुआ हादसा, सड़क के ऊपर से गुजरा है 11 केव्ही तार...

कार्यक्रम प्रभारी मोहन यादव ने कहा कि हमारी पार्टी राजनैतिक कार्यों के साथ ही सांस्कृतिक व सामाजिक दायित्वों के साथ प्रदूषण मुक्त प्राकृतिक वातावरण के लिए सतत कार्य कर रही है। तमाम विपक्षी दलों के नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय सक्रिय होकर कार्य करते है। जबकि भाजपा राष्ट्रीय, सांस्कृतिक, सामाजिक सरोकार से जुडे़ कार्यों, सेवा कार्यों तथा पर्यावरण संरक्षण के पुनीत कार्य को भी अपना दायित्व मानकर करती है।

भाजपा अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष लहरे ने कहा कि पौधरोपण प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। इसलिए धरती को हरा भरा रखने के लिए सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। उन्होंने कहा पेड़ पौधों के बिना जीवन संभव नहीं है। जितना सम्भव हो सके पौधे लगाने चाहिए और अन्य लोगों को भी हमें इसके लिए जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा इस अभियान के माध्यम से मातृ शक्ति के प्रति सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और भी अधिक बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Double Murder Update : खपरी गांव में डबल मर्डर का मामला, 4 आरोपी गिरफ्तार, SP ने प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया, 1 अप्रेल को हुई थी बुजुर्ग दम्पत्ति की धारदार हथियार से हत्या, वारदात की वजह और आरोपियों के बारे में डिटेल में पढ़िए...

इस दौरान भाजपा मण्डल मुलमुला के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप यादव, कार्यक्रम संयोजक गजानंद कश्यप, मण्डल महामंत्री कौशल जोशी, मण्डल उपाध्यक्ष द्वारिका वर्मा, रामपुकार कश्यप, बसंत साहू, मण्डल मंत्री आनंद कंद सिंह, कार्यालय मंत्री संतोष साहू, मण्डल मंत्री प्रहलाद साहू, डॉ संतोष कश्यप, रमेश वाद्यकार, ननकी सोनी, नंदकिशोर सिंह, चोलराम कौशिक, चंदाराम कश्यप, राजकमल कुंभकार, लक्ष्मी कश्यप, राजधर सिंह, बाबा सिंह, भारत मेहर, आर्यन यादव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Raipur News : जय सरस्वती मारुति व्यायाम शाला (अखाड़ा) का शुभारंभ किया राजेश्री महन्त ने, छोटे-छोटे बच्चों से लेकर 84 वर्षीय व्यक्ति ने भी किया शौर्य का प्रदर्शन...

error: Content is protected !!