Nawagarh Arrest : धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों ने बजरंगबली के भगवा ध्वज को निकालकर फेंका था, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाले 2 आरोपी अलक खान उर्फ गुड्डा खान, शिव कुमार कश्यप को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. गिरफ्तार दोनों आरोपी खैरताल गांव के रहने वाले हैं.

 



पुलिस के मुताबिक, खैरताल गांव के रहने वाले ने बताया कि 20 जुलाई की सुबह अलफ़ खान उर्फ गुड्डा खान के द्वारा शासकीय बिजली खंभा एवं पेड़ के बीच में लगे बजरंगबाली का भगवा ध्वज को निकालकर फेंक दिया और शिव कुमार के साथ मिलकर काट दिया. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी. नवागढ़ पुलिस ने धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!